गिरिडीह में अवैध माइका खदान में धंसी चाल, दो महिलाओं की मौत

2 Min Read

गिरिडीह, एजेंसियां। गिरिडीह जिला के गावां वन क्षेत्र में परसौनी वन भूमि में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वन भूमि पर संचालित माइका के अवैध खदान में चाल धंस गई है।

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों रिश्ते में ननद और भाभी थे। एक अन्य नाबालिग लड़की भी घायल हुई है। उसे इलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भेजा गया है।

परसौनी के इलाके में धड़ल्ले से माइका के अवैध खदानों का संचालन हो रहा है। माफिया ने इस खदान के अंदर कई मजदूरों को भेजा था।

यहां माइका काटने का काम चल रहा था तभी चाल धंस गई। खदान के संचालकों ने किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।

घायल बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया गया। बाकी दो महिलाओं के शव उनके घर भेज दिये गये।

दूसरी तरफ इस हादसे की सूचना गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र को कार्रवाई का निर्देश दिया।

एसपी के निर्देश पर गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में 20 से समर वेकेशन, 12 दिन वेकेशन कोर्ट में होगी सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं