नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद

1 Min Read

रांची : झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। वहीं, लहूहुहान एक पुलिसकर्मी को हॉस्पिटल ले जाया गया है। शहीद जवानों के नाम सिकंदर सिंह और शुकर राम है।

वहीं जख्मी जवान का नाम आकाश सिंह बताया गया। यह मुठभेड़ चतरा के जूरी बेरियो थाना क्षेत्र के बेरियो जंगल में हुई। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल के साथ जंगल में घुसी पुलिस नक्सलियों की टोह में सघन छापामारी कर रही है।

रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोलियां लगी है।

पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवान शहीद हो गये। शहीद सिकंदर राम गया के रहनेवाले थे वहीं शुकर राम पलामू के रहनेवाले थे।

इसे भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाई के बाद से झामुमो हताश : प्रदीप वर्मा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं