2 करोड़ के अफीम और 5 लाख के प्रतिबंधित हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

2 Min Read

चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता….

24 घंटे पूर्व पुलिस ने इसी चेकनाका से 138 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया था गिरफ्तार….

चतरा। चतरा पुलिस को 24 घंटे के भीतर नशे के सौदागरों के विरुद्ध दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसपी विकास पांडे के निर्देश पर चतरा-हजारीबाग जिले सीमान्त पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेयटोला गांव निवासी राजेंद्र दांगी के घर छापेमारी कर 25 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन के साथ उसे भी गिरफ्तार किया है।

इस दौरान दौरान पुलिस के द्वारा बरामद किए गये अफिम की अनुमानित कीमत 2 करोड रुपए है। जबकि बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 5 लाख रूपये है।

इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाले एक मारुति सुजुकी के ऑटो कर और एक स्कूटी को भी बरामद किया है।

इस मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों का नाम ललन दांगी और राजेंद्र डांगी है दोनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

मामले को लेकर एसपी विकास पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तो सूचना के आधार पर चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व पुलिस की टीम ने कल 1 एक 38 हजार रुपए के प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।

एसपी ने बताया कि चतरा पुलिस कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह सबसे बड़ी सफलता है।

इसे भी पढ़ें

बस खाई में गिरी, 45 श्रद्धालुओं की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं