चाईबासा रोरो नदी में दो बहनें डूबी, नहाने के दौरान गहरे पानी में समाई [Two sisters drowned in Chaibasa Roro river, drowned in deep water while bathing]

2 Min Read

एक की मौत, शव की तलाश जारी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा रोरो नदी में नहाने गई दो बहनों में से एक की डूबने से मौत हो गई है। शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।

गोताखोरों द्वारा डूबी लड़की के शव की तलाश की जा रही है। डूबने वाली लड़की का नाम जिकरा खान था। वह 13 साल की थी। जबकि उसकी बड़ी बहन नयाब गौहर को बचा लिया गया है।

सुबह नहाने गई थी दोनों बहनें

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें सुबह नहाने नदी गई थी। दोनों की मां का देहांत हो चुका है।

पिता बच्चन खान चालक का काम करते हैं। वह किसी काम से वाराणसी गए हुए हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदार शाहीन परवीन को बच्चियों की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी।

नहाने के दौरान साथ आई थी शाहीन

जब दोनों बच्चियां नदी नहाने आई तो शाहीन परवीन भी पीछे-पीछे आई। जिकरा नदी में डूबने लगी तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी डूबने लगी। तब शाहीन परवीन बच्चियों को बचाने के लिए नदी में कूद गई।

बड़ी बहन को तो बचा लिया लेकिन छोटी डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर पहुंच गए। डूबी हुई बच्ची की खोज बिन अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा के बलिबा जंगल में IED विस्फोट, एक जवान घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं