लोहरदगा में दो नामांकन रद्द, 15 प्रत्याशी मैदान में

2 Min Read

लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा सीट पर दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों में ललित उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी) और एतवा उरांव (स्वतंत्र) के नाम शामिल हैं।

25 अप्रैल तक हुए अंतिम नामांकन के अंतिम दिन तक लोहरदगा लोकसभा से कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

इसमें से दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब चुनावी समर में 15 उम्मीदवार बचे हैं।

नामांकन कोषांग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दाखिल पर्चा में दी गई जानकारी में कमी पाए जाने के कारण नियमानुसार नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अब आगामी 29 अप्रैल तक नामांकन करने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

ये हैं लोहरदगा से नामांकन करने वाले उम्मीदवारः

  1. महेंद्र उरांव (CPI पार्टी)
  2. मनी मुंडा (भागीदारी पार्टी)
  3. स्टेफन किंडो (स्वतंत्र)
  4. बिहारी भगत (पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया)
  5. सनिया उरांव (स्वतंत्र)
  6. पवन तिग्गा (स्वतंत्र)
  7. मरियानूस तिग्गा (भारत आदिवासी पार्टी)
  8. समीर उरांव (बीजेपी)
  9. रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी)
  10. चमरा लिंडा (स्वतंत्र)
  11. गिरजानंद उरांव (बहुजन समाज पार्टी)
  12. अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी)
  13. सुखदेव भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी)
  14. अर्पण देव भगत (स्वतंत्र)
  15. रंजीत भगत (स्वतंत्र)

इसे भी पढ़ें

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, केंद्र से पहुंची टीम, इतने दिन न खायें चिकन और अंडा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं