वन नेशन, वन इलेक्शन की JPC में झारखंड के दो सांसद किये गए शामिल [Two MPs from Jharkhand were included in the JPC of One Nation, One Election]

2 Min Read

रांची। देश में इन दिनों वन नेशन, वन इलेक्शन का मामला गर्माया हुआ है। संसद से लेकर सड़क तक इस बिल पर चर्चा हो रही है। चूंकि ये मामला संसदीय वोटिंग में नहीं सुलझ सकी, अब इस बिल पर चर्चा के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी) का गठन किया गया है। समिति में कुल 39 सांसदों को शामिल किया है।

झारखंड के लिए खास बात यह है कि इस महत्वपूर्ण समिति में झारखंड के भी कुल दो सांसद शामिल हैं। एनडीए से पलामू से सांसद विष्णुदयाल राम और इंडिया अलायंस से लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को इस समिति में जगह दी गई है।

यह समिति बिल पर चर्चा करके एक रिपोर्ट तैयार करेगी और इसे संसद को सौंपेगी। इसके आधार पर बिल पर निर्णय लिया जाएगा। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने समिति में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया है।

रविवार को पलामू लौट रहे सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बता दें कि बीडी राम पलामू संसदीय सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं वहीं सुखदेव भगत पहली बार के सांसद हैं।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को बहुमत से मंजूरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं