हाथी के आतंक से गिरिडीह में दो की गई जान [Two lost their lives in Giridih due to elephant terror]

1 Min Read

गिरिडीह, एजेंसियां : गिरिडीह में हाथियों के झुंड ने आतंक मचा कर रख दिया है। बीते 6 घंटे के भीतर चाकुलिया वन क्षेत्र के दिघी एवं चौठिया गांव में जंगली हाथियों की चपेट आने से दो वृद्ध की जान चली गयी।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वकील टुडू और 74 वर्षीय बासो हांसदा के रूप में हुई है। पहली घटना दिघी गांव की है, जहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक मिट्टी के घर को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला बासो हांसदा की मौत मिट्टी की दिवार के नीचे दबने से हो गयी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा तक पहुंचा हाथी, लोगों में दहशत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं