कोडरमा में ट्रेन से कटकर दो की मौत

1 Min Read

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है। महिला का शव कोडरमा स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर पाया गया है, जबकि पुरुष का शव झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पास बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मौत कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें 

बाल विवाह के खिलाफ लड़कियों ने ही थामा बगावत का झंडा, बीए की छात्रा राधा रुकवा चुकी है 30 से ज्यादा बच्चियों की शादी

Share This Article
Exit mobile version