लातेहार से जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना की साजिश नाकाम [Two JJMP militants arrested from Latehar, conspiracy to commit a major incident foiled]

2 Min Read

लातेहार, एजेंसियां। लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश विफल कर दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में फेंकू भुइंया (सब जोनल कमांडर) और खुर्शीद अंसारी (पोचरा, लातेहार) शामिल हैं।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि लातेहार थाना क्षेत्र के सलैया और नारायणपुर के बीच पहाड़ी तलहटी में दो उग्रवादी हथियारों के साथ देखे गए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

सूचना के आधार पर एसपी ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया, जिसके बाद इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया।

एके-47 और अन्य हथियार बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक एके-47 राइफल, छह जिंदा गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तार सब जोनल कमांडर फेंकू भुइंया के खिलाफ रांची, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिलों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस दोनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में माओवादियों का प्रकोप, फूंके दो मोबाइल टावर [Maoists’ wrath in Latehar, burnt two mobile towers]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं