रांची में एसटी छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे दो हॉस्टल [Two hostels will be built for ST students in Ranchi]

1 Min Read

रांची। रांची में एसटी छात्र-छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनेंगे। एसटी छात्रों के लिए 520 बेड का जबकि एसटी छात्राओं के लिए 528 बेड का हॉस्टल बनेगा।

छात्रों के लिए करमटोली में जी प्लस 6 और छात्राओं के लिए वीमेंस कॉलेज में जी प्लस 7 फ्लोर का छात्रावास बनेगा। मेदिनीनगर में भी एसटी छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

सहायक पुलिसकर्मियों को एक साल का अवधि विस्तार, आंदोलन खत्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं