धनबाद में मजदूरों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट

1 Min Read

धनबाद। धनबाद के कतरास में गुरुवार को मजदूरों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई है। जोगता थाना क्षेत्र में तेतुलमुड़ी कोलडंप में यह घटना घटी है। मारपीट के दौरान खूब पत्थरबाजी भी हुई।

इसके कारण घंटों वहां भगदड़ की स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि तेतुलमुड़ी स्थित कोल डंप में मजदूरों का दो खेमा है। दोनों खेमा का नेतृत्व अलग-अलग स्थानीय नेता करते हैं

आरोप है कि एक खेमा के मजदूरों को कई दिनों से काम नहीं मिल रहा था और मजदूरी भी आधी मिल रही थी। जबकि दूसरे खेमा के मजदूरों को बराबर काम मिल रहा था। गाड़ियों का लोडिंग भी बराबर किया जा रहा था।

इसी को लेकर काम नहीं मिलने वाले मजदूर खेमा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसका विरोध करते हुए दूसरा गुट पीछे से आकर मारपीट करने लगा। इसी क्रम में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और देखते ही देखते कोलडंप एरिया रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

इसे भी पढ़ें

छात्रा का अश्लील फोटो वायरल होने पर हंगामा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं