गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई से मिलने पहुंची झारखंड की दो लड़किया धराई

3 Min Read

रांची। झारखंड की दो नाबालिग लड़कियां पंजाब में भटिंडा सेंट्रल जेल के बाहर पकड़ी गयी हैं। ये दोनों चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से मिलने पहुंची थी। । इसी जेल में लॉरेंस बिश्नोई बंद है।

उन्हें तब पकड़ा गया, जब वे सेंट्रल जेल के बाहर सेल्फी ले रही थीं। पंजाब पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां बहनें हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित हैं। वे घर से भागकर गैंगस्टर से मिलने पहुंची थीं।

दोस्तों पर प्रभाव जमाना चाहती थीं

दोनों जेल के बाहर सेल्फी लेकर अपने दोस्तों को दिखाना चाहती थीं। दोनों बहने झारखंड की हैं, लेकिन फिलहाल में दिल्ली में रहती हैं।

फिलहाल मेडिकल कराने के बाद दोनों लड़कियों को  सखी सेंटर में रखा गया है। उनके पैरंट्स को जानकारी दे दी गयी है। पुलिस उनकी काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रही है।

झूठ बोलकर निकली थीं घर से

लड़कियां घर से झूठ बोल कर निकली थीं। उन्होंने घर में बताया था कि वे ट्रिप पर जा रही हैं। दोनों भटिंडा पहुंचकर एक रात रेलवे स्टेशन पर रुकी थीं।

पूछताछ के दौरान पता चला कि वे सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित हुईं। इसके बाद उससे मिलने निकल पड़ीं। दोनों ने सोचा था कि सेल्फी लेकर अपने फ्रेंड सर्कल में सबको दिखाएंगी।

लॉरेंस के 700 शॉर्प शूटर दुनिया भर में फैले हैं

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है। वह कई बार जेल जा चुका है। सिंगर मूसेवाला हत्याकांड के बाद वह चर्चा में आया था। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस ने ली थी। साथ ही सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला भी लॉरेंस बिश्नोई ही है। जेल में रहकर भी लॉरेंस के अपराध करने में कमी नहीं आई। लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में बंद रहने के दौरान भी गैंग को चला रहा है। वह अपने गुर्गों के जरिए हुकुम जारी करता है। रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई के 700 शार्प शूटर है जो कनाडा समेत विदेशों तक फैले हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं