हजारीबाग में बन रहीं, दो फिल्में, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका [Two films are being made in Hazaribagh, local talents will get a chance]

4 Min Read

इस टैलेंट सर्च इवेंट के जरिए फिल्मों में मिलेगा मौका

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में मेगा टैलेंट सर्च का आयोजन किया जा रहा है। AR and SS production की ओर से आयोजित इस टैलेंट सर्च में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जायेगा। इस टैलेंट सर्च के लिए एक्टिंग, डांसिंग, सिंगिंग के स्थानीय विशेषज्ञों का चयन किया जायेगा।

दरअसल, AR and SS production द्वारा दो फिल्नों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एक भोजपुरी फिल्म है, जिसका नाम माई तोहसे बढ़के केहु नाही और दूसरी फिल्म है तोये, जो स्थानीय भाषा नागपुरी में बनने जा रही है।

टैलेंट सर्च कार्यक्रम के जरिए चयनित कलाकारों को इन दोनों ही फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका AR and SS production देने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया कि इसमें नये और पुराने दोनों तरह के कलाकारों को मौका दिया जायेगा।

AR and SS production नए एवं पुराने सभी तरह के कलाकारों के लिए फ़िल्म एल्बम, सीरियल सिंगिंग, डान्सिंग एक्टिंग इत्यादि के लिए एक बहुत ही बड़ा प्लेटफार्म यानी complete package उपलब्ध करा रहा है।

फिल्म के निर्माता अशोक रेड्डी ने बताया कि ये दोनों ही फिल्में पूरे देश में 400 से ज्यादा सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स तथा बीफारयू पर रिलीज की जायेगी।

…बाइट.. अशोक रेड्डी, निर्माता

AR and SS production House की ओर से इसके लिए आडिशन की तिथि तय कर दी हई है, जो 24 नवंबर 2024 है। इस दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक आडिशन लिये जायेंगे। ऑडिशन लेने के बड़े बड़े सेलिब्रिटी लिए आ रहे हैं।

फिल्म के संगीत निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि AR and S S प्रोडक्शन के द्वारा आयोजित इस ऑडिशन में फॉर्म की फी है मात्र 1050 रुपए। यह राशि भी वर्कशाप के बाद प्रतिभागी कलाकारों को वापस कर दी जायेगी। मतलब कलाकारों से किसी भी तरह की फी नहीं ली जा रही है।

…..बाइट…दिवाकर मिश्रा, संगीत निदेशक….

आयोजकों ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए प्रतिभागी कलाकारों को अपने साथ पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ और अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि AR and SS production फिल्म के अलावा कलाकारों को एलबम में गाने का, एक्टिंग का भी मौका दे रहा है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से पूरे पांच साल तक कलाकारों को लगातार काम दिया जायेगा, ताकि उनकी नियमित आमदनी होती रहे।

इसके अलावा छोटे छोटे सीरीयल्स, शार्ट फिल्मस और साथ में देश तथा विदेशों में स्टेज शो का भी मौका चयनित कलाकारों को दिया जायेगा। हर एक्टिविटी के लिए कलाकारों को निर्धारित पेमेंट का भुगतान किया जायेगा।

इस इवेंट का मीडिया पार्टनर आइडीटीवी इंद्रधनुष रांची हैं। इस कार्यक्रम को आइडीटीवी इंद्रघनुष के द्वारा लाइव किया जायेगा, जिसमें आडिशन का लाइव तथा वर्कशाप में होनेवाले प्रोग्रेस आइडीटीवी के माध्यम से दिखाये जायेंगे।

फिल्म के सभी गीत फिल्म से पहले ही रिलीज कर दिये जायेंगे। एआर एंड एसएस प्रोडक्शन की ओर से झारखंड के नये और पुराने कलाकारों के लए यह सुनहरा मौका है। इसमें भाग लेने के इच्छुक कलाकार 20 नवंबर तक एआर एंड एसएस प्रोडक्शन हाउस से संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों ने कलाकारों से फार्म भर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराने को कहा है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित है। विशेष जानकारी के लिए इन नंबरों 9128158639, 8235131598 और 9241951456.. पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं