कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दो दिनी बैठक 31 अगस्त से [Two day meeting of Congress Screening Committee from 31st August]

2 Min Read

रांची। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को रांची में होगी। इसमें विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की समीक्षा होगी।

प्रत्याशी अपना आवेदन जिला अध्यक्ष के समक्ष 28 अगस्त तक जमा कर सकते थे। जिला अध्यक्ष प्रत्याशियों के आवेदन को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष जमा करेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी।

गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन का फैसला आलाकमान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पहले कांग्रेसी बने बाद में व्यक्तिवादी सोच रखें।

व्यक्तिवादी सोच रखने से कार्यकर्ताओं को दुख होगा। लेकिन सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है।

कार्यकर्ता खुद को मजबूत रखे, जो भी प्रत्याशी होगा वो कार्यकर्ताओं के बीच से ही होगा।

1-1 सीट के लिए 70 से 80 आवेदन आये

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि 1-1 विधानसभा सीट पर 70 से 80 आवेदन मिले हैं।

ये आवेदन बता रहा है कि हमारी पार्टी कितनी मजबूत है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर दो रणनीति तैयार की है।

पलामू में कार्यकर्ताओं के भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस बार पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी । पलामू के सभी 5 सीटों से चुनाव लड़ने की मांग कार्यकर्ताओं ने की है।

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को समझौता करना पड़ा था। लेकिन अब समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है।

संवाद कार्यक्रम को पूर्व मंत्री ददई दुबे, केएन त्रिपाठी, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह , कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद तौसीफ, जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें

चिराग के बयान पर राजद और कांग्रेस का अलग-अलग स्टैंड 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं