होटल व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

1 Min Read

रांची : रांची पुलिस ने होटल व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगनेवाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी सुभांशु कुमार जैन ने बताया कि मामले में रातू थाना की एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गयी।

जिन दो अपराधियों विकास कुमार बेदिया और कालीचरण मुंडा को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने मुख्तार होटल के मालिक कमरुल को धमकी दी थी। इनकी निशानदेही परएक  पल्सर मोटरसाइकिल, देशी कट्टा, जिन्दा गोली, एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल, एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा जियो कंपनी का डोंगल जब्त किया गया है।

दरअसल, टीएसपीसी संगठन के नाम पर लेवी वसूली का काम करनेवाले दो अपराधी अर्जुन करमाली और छोटन तुरी हजारीबाग जेल में बंद हैं। छोटन तुरी ने बेटे राहुल तुरी उर्फ आलोक जी के नाम पर कमरुल हक से रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये का मांग की थी।

पर कमरुल हक ने राहुल तुरी को पैसा देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रातू क्षेत्र में भय कायम करने के लिए उनपर गोलियां चलवायी गयी थीं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं