JSSC पेपर लीक मामले में बिहार से दो गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। रांची पुलिस की एसआइटी ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में बिहार से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार के नवादा निवासी सत्येंद्र कुमार और गया जिला के दीनानाथ कुमार गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बरामद मोबाइल की पुलिस जांच में जुटी है।

मोबाइल का कॉल डिटेल, चैट और अन्य संदेश निकलवाये जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई राज खुलेंगे।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे प्रतियोगियों से पैसो वसूल कर उनको लीक हुआ पेपर याद कराते थे और फिर उनको परीक्षा केंद्र तक ले जाते थे।

पुलिस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम और उनके 2 बेटे शहजादा और शाहनाज, पटना का राहुल, पीयूष और अभिषेक शामिल है।

बताते चलें कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 28 जनवरी को सीजीएल की परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा के तुरंत बाद ही पेपर लीक का खुलासा हुआ था। इसके बाद 28 जनवरी वाली परीक्षा रद्द करते हुए 4 फरवरी वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें

सौरभ नारायण सिंह हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं