नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

रांची : झारखंड के धनबाद जिले में नाबलिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पूर्वी टुंडी पंचायत के रुपन थाना क्षेत्र का है। नाबालिग ने लटानी गांव के दो आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टुंडी थाने में की गयी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे वो अपनी छोटी बहन के साथ भूतगढ़िया के जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गयी थी।

इसी क्रम में लटानी गांव के दो युवक संतोष और बीरु कुमार बाइक से वहां पहुंचे और जबर्दस्ती पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने लड़की को किसी को भी इस संबंध में नहीं बताने की धमकी दी।

इधर, पीड़िता से साथ गयी छोटी बहन आरोपियों को देखकर भाग गयी और घर आकर इसकी सूचना दी। लड़की के पिता उस समय मजदूरी करने गये थे इसलिए गांव की कुछ महिलाएं पीड़िता के साथ पूर्वी टुंडी थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं