Tusu Festival: रांची में 11 जनवरी को अल्बर्ट एक्का चौक पर होगा टुसू महोत्सव का आयोजन

2 Min Read

Tusu Festival

रांची। राजधानी रांची में 11 जनवरी को अलबर्ट एक्का चौक पर भव्य टुसू महोत्सव का आयोजन होगा। पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व ‘राजधानी टुसू महोत्सव–2026’ की तैयारियां जोरो पर हैं। कार्यक्रम का आयोजन झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर बैठक

महोत्सव की तैयारियों को लेकर मोरहाबादी मैदान में एसामूहिक बैठक हुई। इसमें आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने पर विचार किया गया। बैठक में झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपरा और आदिवासी–मुलवासी पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. वीरेंद्र महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में जबकि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ये होंगे आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया कि इस वर्ष टुसू महोत्सव में टुसू प्रतिमा प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य एवं संगीत, लोक कलाकारों की प्रस्तुति, झारखंडी व्यंजन के स्टॉल और सांस्कृतिक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी। महोत्सव में राजधानी रांची सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और लोक कलाकार भाग लेगे।

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में देवेंद्रनाथ महतो, डॉ. वीरेंद्र महतो, राजीव तुलसी, रेखा महतो, गोरी लकड़ा, चंदन रजक, अशोक खालको, रिहान अंसारी, गुलाब सिंह, पंचम एक्का, माहतम खलको, योगेश भारती, रविंद्र दीपक सहित कई संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article