झारखंड के आदिवासियों ने भाजपा को नकारा [Jharkhand Lok Sabha Results ]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

राज्य 5 एसटी सीटों पर बीजेपी की हालत पतली

रांची। लोकसभा चुनाव में झारखंड में आदिवासी वोटरों ने भाजपा को नकार दिया है।

भाजपा राज्य में आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी 5 लोकसभा सीटों से चुनाव हार चुकी है या हार के करीब है।

कुछ सीटों पर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। पांच में से तीन सीटों पर झामुमो और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

राजमहल, दुमका और सिंहभूम लोकसभा सीट पर झामुमो ने कब्जा जमाया है, वहीं खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

इस बार इंडी गठबंधन को झारखंड में 2019 के मुकाबले 3 सीटें ज्यादा मिली हैं। राजमहल और सिंहभूम सीट पर इंडी गठबंधन दोबारा कब्जा जमाने में कामयाब रही, वहीं भाजपा के हाथ से दुमका, लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीट को झटक लिया है।

झारखंड में भाजपा के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

राजमहल में तीसरी बार झामुमो का कब्जा

राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा भाजपा के ताला मरांडी से 112293 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अबतक जो अपडेट है उसके मुताबिक विजय हांसदा को 461407 वोट मिले हैं, जबकि ताला मरांडी को 349214 वोट हासिल हुए।

इसे भी पढ़ें

चिराग पासवान की पार्टी ने जीते सभी सीट, अमित शाह का आया फोन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं