अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरेंगे आदिवासी [Tribal people will take to the streets for their rights and entitlements]

1 Min Read

रांची। आदिवासी युवा संघ आदिवासियों के हक और अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेंगे। इसे लेकर नौ अगस्त को विशाल बाईक रैली निकाली जायेगी।

इस रैली के अधिकारों की लिए संघर्ष की शुरुआत होगी। शनिवार को यह जानकारी संघ के पदाधिकारियों ने रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी।

संघ के अशोक मुंडा, राम पाहन, शशि पन्ना, विपीन टोप्पो, एल्विन लकड़ा, अजीत लकड़ा, दीपक मुंडा और सोतल कच्छप ने बताया कि आज आदिवासियों की जमीन भी सुरक्षित नहीं है। उनकी जमीन पर बाहरियों का कब्जा बढ़ता रहा है। इसे रोकनेवाला कोई नहीं है।

इसलिए वे अब जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ेंगे। उनकी ये लड़ाई और पार की होगी। वे अपने आंदोलन से सरकार को झकझोरना चाहते हैं। इसकी शुरुआत वे नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस से करेंगे।

इस मौके पर मोरहाबादी के बापू वाटिका से विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली जायेगी, जिसमें सैकड़ों युवा आदिवासी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड से 1 लाख आदिवासी पीएम मोदी को पत्र लिखकर कर रहे डीलिस्टिंग की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं