Tribal Maha Rally: कुड़मी समाज की मांग के विरोध में 12 और 17 को आदिवासी महारैली

2 Min Read

Tribal Maha Rally:

रांची। झारखंड, बंगाल और ओडिशा में रहने वाले कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की कुड़मी समाज की मांग का आदिवासी समाज विरोध कर रहा है। कुड़मी समाज की इस मांग के विरोध में आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा ने 12 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी आक्रोश महारैली बुलाई है। इसका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता ग्लेडसन डुंगडुंग, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की आदि करेंगे।

17 अक्टूबर को प्रभात तारा मैदान में रैलीः

वहीं, 17 अक्टूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार महारैली का आयोजन किया जायेगा। इसका नेतृत्व आदिवासी बचाओ मोर्चा के पूर्व मंत्री देव कुमार धान, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, अभय भुट कुंवर आदि करेंगे। इसका एलान मोर्चा के उक्त नेताओं ने किया है।

किसी भी हालत में कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल नहीं होने दिया जायेगाः

आदिवासी नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। ये लोग आदिवासियों का हक और अधिकार छीनने के लिए मांग कर रहे हैं। अगर कुड़मी आदिवासी बने तो मूल आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Karur rally stampede: करूर रैली भगदड़: अनुराग ठाकुर ने CM स्टालिन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं