Traveling: गोंदिया में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य: 29 अप्रैल से कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी [Non-interlocking work in Gondia: Many trains canceled from 29 April, passengers’ troubles increased]

2 Min Read

Traveling:

रांची। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य का असर रांची रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इसके तहत कई ट्रेनें 29 अप्रैल से लेकर मई के पहले सप्ताह तक रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Traveling: रद्द की गई ट्रेनें और तिथियां:

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 1 मई को हैदराबाद से रद्द

17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 4 मई को रक्सौल से रद्द

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस – 29 अप्रैल और 3 मई को चर्लपल्ली से रद्द

17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस – 2 और 6 मई को दरभंगा से रद्द

17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 2 मई को वास्को द गामा से रद्द

17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस – 5 मई को जसीडीह से रद्द

13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 3 मई को मालदा टाउन से रद्द

13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 5 मई को सूरत से रद्द

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पूर्व रेलवे स्टेशन, हेल्पलाइन नंबर या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट जरूर लें।

इस कार्य से हजारों यात्रियों को कुछ दिन असुविधा हो सकती है, लेकिन रेलवे का दावा है कि ट्रैक संरक्षा और सिस्टम अपग्रेड के लिए यह जरूरी कदम है।

इसे भी पढ़ें

Traveling: दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, 17 की जगह 13 घंटे में पूरा होगा सफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं