रांची। मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने चार उप निर्वाचन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
Contents
साथ ही कार्मिक विभाग से प्राप्त सेवा के आधार पर नौ पदाधिकारियों का विभिन्न जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग की गई है।
विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि ये सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं।
कार्मिक विभाग ने इन सभी की सेवा जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर करने के लिए मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को प्रस्ताव दिया था।
इन उप निर्वाचन पदाधिकारियों का ट्रांसफर
नाम – कहां थे – कहां गए
- कानू राम नाग सरायकेला खरसावां पलामू
- धीरज कुमार ठाकुर गोड्डा लोहरदगा
- धीरेंद्र कुमार बोकारो दुमका
- प्रिंस गोडविन कुजूर खूंटी कोडरमा
इनका हुआ उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन
नाम पदस्थापन
- प्रतिभा कुजूर बोकारो
- पवन कुमार महतो सिमडेगा
- गौतम प्रसाद साहू सरायकेला खरसावां
- मेरी मड़की लातेहार
- प्रेमचंद कुमार सिन्हा खूंटी
- वेदवंती कुमारी चतरा
- अनिता केरकेट्टा जामताड़ा
- पंकज कुमार गोड्डा
- कालीदास मुंडा धनबाद
इसे भी पढ़ें

