Transfer of registrars: झारखंडः कई जिलों के रजिस्ट्रार का ट्रांसफर, दिलीप कुमार रांची के नये रजिस्ट्रार

1 Min Read

Transfer of registrars:

रांची। झारखंड सरकार ने भूमि निबंधन एवं राजस्व विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला और खूंटी सहित कई जिलों में पदस्थापित रजिस्ट्रार के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची के जिला अवर निबंधक के पद पर अब दिलीप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी को प्रमोशन देकर निबंधक महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand government: झारखंड सरकार ने छीने राज्यपाल के अधिकार, करेगी वीसी की नियुक्ति


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं