रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची के काराधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनका ट्रांसफर कारा प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग किया गया है। वे वहां के प्राचार्य बनाए गए हैं। उनकी जगह किन्हें पदस्थापित किया गया है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। बेसरा निशांत रॉबर्ट के ट्रांसफर का आदेश गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दिया है।
इस ट्रांसफर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जेल से सरकार चला रहे ईडी क़ैदी दलालों को जेल नियम का पालन करवाने के दुस्साहस की सजा तो आपको मिलनी तय थी। हमने जो आशंका व्यक्त की थी, वो सही साबित हुई l संथाल आदिवासी समाज के बेटे निशांत बेसरा का बिरसा मुंडा जेल से महज कुछ हफ्तों में ही स्थानांतरण कर दिया गयाl ये तो होना ही था! भ्रष्टाचारी, सत्ता के दलाल प्रेम प्रकाश को आपने केबिन में बैठने की जगह नहीं दीl नाक में दम कर दिया आपने सत्ता के इन दलालों के।
साहिबगंज के पत्थर माफिया जिन्हें मिनी सीएम बोला जाता है, उनके आगे घुटने नहीं टेके। ये तो होना ही था! हेमंत पुरस्कृत इस सजा को संथाल समाज याद रखेगा l धैर्य रखिए, आपके साथ जो कुछ भी हुआ राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद इस “जेल के खेल” के पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच करायी जाएगी l आज आपके उपर गाज गिरी है, कल दूसरों की भी बारी आएगी l समय एक जैसा कभी नहीं रहता। हिम्मत रखिये।
इसे भी पढ़िए
झारखंड : धनबाद में ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के छात्र मौत








