Bridge crack news: पुल में दरार, रांची-लोहरदगा रेलखंड ठप, यात्री परेशान

1 Min Read

Bridge crack news

रांची। रांची-लोहरदगा रेलखंड पर कोयल नदी पुल में दरार आ गई है। इसके कारण इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

लोहरदगा की लाइफ लाइन है है

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड लोहरदगा और आसपास के जगहों के लिए लाइफलाइन माना जाता है, लेकिन कोयल नदी के उपर बने रेलवे पुल में दरार आने के बाद इस रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे हर रोज सफर करने वाले करीब 8 हजार यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ये ट्रेनें चलती हैं इस रूट पर

इस रुट पर चलने वाली लोहरदगा-रांची और रांची-लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेनें, सासाराम एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस यात्रियों के लिए एक मात्र सहारा थीं। रास्ता बंद होने से रेल परिचालन के ठप होने के बाद लोहरदगा बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Share This Article