दुमका में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के ढेर में दबने से 2 बच्चों की मौत ( Tragic accident in Dumka, 2 children died after getting buried in a pile of mud )

1 Min Read

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां जोगिया मोड़ के पास खेलते समय मिट्टी के ढेर के नीचे दब जाने से 2 भाईयों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मोहम्मद आरिफ (10) और मोहम्मद सोइफ (12) के रूप में हुई। जरमुण्डी थाना के प्रभारी श्यामानंद मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दुमका-देवघर मार्ग के पास हुई है।

पुलिस ने निकवाया दोनों का शवः

दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे। दोनों ओवरब्रिज निर्माण स्थल के पास मिट्टी के ढेर में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और वे इसके नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी हटाने वाले उपकरण का इस्तेमाल कर दोनों के शव को बाहर निकाला।

दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

दुमका जिले में बच्चों के खाने में मिली छिपकली, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत [Lizard found in children’s food in Dumka district, health of 40 children deteriorated]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं