Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो एंट्री

Juli Gupta
2 Min Read

Draupadi Murmu:

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था में ये बदलाव किये गये हैः

31 जुलाई 2025 को ट्रैफिक व्यवस्थाः

बड़े वाहनों का प्रवेश और संचालन सुबह 08:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (कुल 14 घंटे) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश और संचालन दोपहर 03:00 बजे से रात 08:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

शाम 04:00 से 07:00 बजे तक ट्रैफिक मार्ग:

कांके, रातू, काठीटांड़, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाईओवर, बूटी मोड़ होते हुए रिंग रोड के माध्यम से गंतव्य तक जा सकेंगे।
बाहर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाईओवर से शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

इन मार्गों से बचने की सलाहः (शाम 04:00 से 07:00 बजे तक):
एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाईपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़।

ऑटो-टोटो पर प्रतिबंध:

शाम 04:30 से 06:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक तक ऑटो और टोटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

1 अगस्त 2025 को ट्रैफिक व्यवस्थाः

बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (कुल 16 घंटे) प्रतिबंधित रहेगा।
छोटे मालवाहन का संचालन सुबह 07:00 से 11:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक ट्रैफिक मार्ग:

बाहरी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली फ्लाईओवर, बूटी मोड़ होते हुए रिंग रोड का प्रयोग करें।
बाहर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाईओवर के माध्यम से शहर में प्रवेश करें।

इन मार्गों से बचें (सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक):

एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाईपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के जनजातीय मुद्दों पर विशेष चर्चा, वंचितों के लिए बढ़ेगी उम्मीदें


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं