Durga Puja in Seraikela: सरायकेला में दुर्गा पूजा के लिए ट्रैफिक बंदी और सुरक्षा इंतजामों का एलान

2 Min Read

Durga Puja in Seraikela:

सरायकेला। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि षष्ठी के दिन यानी 17 सितंबर से दोपहर 2 बजे से सभी प्रकार के कॉमर्शियल वाहनों का आदित्यपुर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ और आगजनी जैसी आपात स्थितियों के लिए फायर सिस्टम व पेयजल की उचित व्यवस्था हो। नगर निगम को सफाई सुनिश्चित करने और बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Durga Puja in Seraikela: एसडीपीओ ने कहा

एसडीपीओ समीर कुमार सर्वैया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक का प्रबंधन सर्वोपरि रहेगा। पार्किंग व्यवस्था के लिए जयप्रकाश उद्यान और राममड़ैया बस्ती साइड में मेजर पार्किंग तैयार की जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सड़क पर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

Durga Puja in Seraikela: थाना प्रभारी विनोद कुमार ने आश्वासन दिया

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सभी पूजा समितियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, गम्हरिया बीडीओ प्रवीण कुमार, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता, सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक बिना किसी असुविधा के पूजा में सम्मिलित हो सकें।

इसे भी पढ़ें

Durga Puja 2025: दुर्गापूजा से पहले 50 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे ₹2500


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं