Lunar eclipse: भारत में 7 सितंबर को दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या होगा असर

2 Min Read

Lunar eclipse:

रांची। आगामी 7 सितंबर को दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार को भारतीय समय अनुसार रात्रि 09:57 मिनट से प्रारंभ होकर रात्रि के 01:27 मिनट तक होने वाला खग्रास चन्द्र ग्रहण सम्पूर्ण भारत से दिखाई देगा।

आचार्य विवेकानन्द ढौंडियाल बताते हैं कि यह ग्रहण भारत के साथ साथ नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इरान, ,ईराक, तुर्की, इस्राएल, साउदी अरब, जिम्बाब्वे, अंगोला, अल्जीरिया, मिश्र, सूडान, अफ्रीका, यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, ब्रिटेन, ग्रीस, नॉर्वे, स्वीडन, समेत पूरा यूरोप, रूस कजाकिस्तान, कोरिया, थाईलैंड, जापान, म्यामांर, बैंकॉक, मलेशिया, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में दिखाई देगा।

Lunar eclipse: कब लगेगा सूतकः

खग्रास चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर में 12:57 से प्रारंभ हो जाएगा।
सूतक में बाल, वृद्ध, रोगी, आसक्तजनों को छोड़कर अन्य सभी को भोजन, शयनादि नही करना चाहिए।
ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व स्नान मध्य में जप यज्ञ पूजा-पाठ और अंत में दान समाप्त होने पर पुनः स्नान करना चाहिए।
ग्रहण के दिन रात्रि में स्नान-दानादि का निषेध नही होता- चंद्र ग्रहे तथा रात्रों स्नानं दानं प्रशस्यते।
आचार्य विवेकानन्द ढौंडियाल के अनुसार बारह राशियों का ग्रहण फलः
मेष राशि- स्वास्थ्य हानि चिंता
वृष राशि- मानसिंक क्लेश चिंता
मिथुन राशि- सफलता में सहायक
कर्क राशि- अचानक धन लाभ
सिंह राशि- व्यवसाय में व्यवधान
कन्या राशि- शाररिक कष्ट
तुला राशि- व्यर्थ धन खर्च
वृश्चिक राशि- राजनीतिक पद उन्नति
धनु राशि- यात्रा का अवसर
मकर राशि- परिवारिक विवाद
कुम्भ राशि- घनिष्ठ मित्र से छल
मीन राशि- सौख्य समृद्धि कारक रहेगा।

इसे भी पढ़ें 

Pitru Paksha: पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण, आखिरी दिन सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और कहां कहां दिखेगा


Share This Article
Exit mobile version