अवैध वसूली के खिलाफ धुर्वा में निकला मशाल जुलूस

1 Min Read

रांची। रांची के एचईसी इलाके में मशाल जुलूस निकाला गया। इसके लिए काफी संख्या में व्यवसाई पहुंचे।

पुलिस भी काफी संख्या में पहुंची हुई थी। महाराणा प्रताप स्कूल, धुर्वा के पास से जुलूस निकला। कहा जा रहा है कि एचईसी साप्ताहिक बाजार में तय दर से अधिक वसूली हो रही है।

इसके खिलाफ धुर्वा थाना प्रभारी के विरोध में महाराणा प्रताप स्कूल से धुर्वा बस स्टैंड की ओर पहला मसाल जुलूस निकला। इसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें

तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं