रांची। जमीन घोटाला और मनी लांड्रिंग मामले में ईडी 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करनेवाली है। यह पूछताछ मुख्यमंमत्री के आवास पर होनी है। सात समन के बाद आठवें समन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिरकार 20 जनवरी को ED की पूछताछ के लिए सहमत हुए हैं।
इससे पहले सीएम ED के समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। हालांकि सीएम की ओर से हर समन का जवाब भेजा जाता रहा। अंतत: सीएम ने ईडी को सूचित किया कि वे 20 जनवरी को उनके आवास पर बयान लेने के लिए आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ के लिए ईडी ने सवालों की सूची तैयार कर ली है, जो इन्हीं दो मामलों पर आधारित है।
ऐसे सवाल हो सकते हैं ईडी की झोली में
- पंकज मिश्रा के पास से हेमंत सोरेन के नाम की पासबुक और चेक कैसे आये
2. पंकज मिश्रा सीएम विधायक प्रतिनिधि रहते हुए अधिकारियों को डराते और धमकाते थे, इसके कई सबूत हैं
3. आपका विधायक प्रतिनिधि अवैध खनन में लिप्त है, आपको इसकी जानकारी नहीं थी?
4. ये जानते हुए भी कि अवैध माइनिंग हो रही है और आपने कार्रवाई नहीं की ?
5. पंकज मिश्रा के पास से कैश बरामदगी मामले में भी पूछे जा सकते हैं सवाल
6. ED प्रेम प्रकाश मामले में भी पूछ सकती है सवाल
7. पूजा सिंघल को खनन सचिव बनाए जाने और अवैध माइनिंग में संलिप्तता पर हो सकता है सवाल
8. कारोबारी अमित अग्रवाल से पैसों के लेन-देन के बारे में भी पूछे जा सकते हैं सवाल
9. JMM के पुराने सहयोगी रवि केजरीवाल के पास से मिले सबूत के आधार पर पूछे जा सकते हैं सवाल
10 आप संवैधानिक संस्था के साथ सहयोग की बात कर रहे हैं? लेकिन आपकी सरकार में शामिल पार्टी के नेता धमकी दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें









