रांची। इंडिया गठबंधन के दिग्गज आज रांची में दम दिखायेंगे। झामुमो की पहल पर गठबंधन की ओर से आयोजित रविवार 21 अप्रैल आयोजित महारैली में तमाम विपक्षी नेताओं का जुटान हो रहा है। रैली दिन के 11 बजे रांची के प्रभात तारा मैदान में होगी।
रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसमें इंडिया गठबंधन के देशभर के नेताओं इंडिया गठबंधन उलगुलान न्याय महारैली से झारखंड में चुनावी शंखनाद करेगा। गठबंधन में शामिल नेताओं ने महारैली में पांच लाख लोगों को शामिल होने का दावा किया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों का जायजा शनिवार को लिया। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही हावी हो गयी है। इसे हर हाल में रोकना है। अब उलगुलान का समय आ गया है।
ये नेता होंगे शामिल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने महारैली में शामिल होने की सहमति दी है।इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, उद्वव ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल में शामिल प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहेंगे।
साथ ही, लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के घोषित प्रत्याशी भी महारैली में हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वहीं झामुमो ने जमशेदपुर से भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की हैष महारैली को लेकर शहर में पोस्टर बैनर लगाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें








