आज सांसद इमरान प्रताप गढ़ी करेंगे रातू और चान्हो में जनसभा [Today MP Imran Pratap Garhi will hold public meetings in Ratu and Chanho]

1 Min Read

रांची। राज्य सभा सांसद और अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप गढ़ी आज सुबह 11 बजे हटिया विधानसभा के रातू सिमलिया मैदान में और दोपहर 2 बजे मांडर विधानसभा के चान्हो प्रखंड के बलसोकरा बाजार टांड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां जनसभा इमरान प्रताप गढ़ी वर्तमान विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में करेंगे। सभा में कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

शिल्पी नेहा तिर्की ने लोगों से हजारों की संख्या में भाग लेकर सभा को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी से मिली मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, दी संगठन की जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं