गिरिडीह। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 16 मई को ‘मिशन झारखंड’ पर आएंगे।
वे गांडेय उपचुनाव में इंडिया अलायंस की प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा लोकसभा सीट के सीपीआई-एमएल उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद दोनों की पत्नियों में करीबी बढ़ी है।
पहले सुनीता केजरीवाल की ओर से दिल्ली में बुलाई गई रैली में कल्पना सोरेन शामिल हुईं। फिर बाद में रांची में आयोजित रैली में सुनीता केजरीवाल शामिल हुईं।
अब अरविंद केजरीवाल गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन के लिए भी वोट मांगेंगे।
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के साथ ही अरविंद केजरीवाल गिरिडीह लोकसभा सीट के इंडिया अलायंस के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष भी वोट की अपील करेंगे।
बता दें, कि जेल से निकलने के बाद दिल्ली के एक कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।
साथ ही उन्होंने कहा था कि झारखंड में हेमंत सोरेन को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।
बीजेपी का लक्ष्य ही है विपक्षी नेताओं को जेल में कैद करने का। उन्होंने जेल जाने पर भी मुख्मयंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने की वजह बीजेपी की मंशा को बताया।
इसे भी पढ़ें
जानिये, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को 10वीं में मिले थे कितने नंबर









