रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में अत्यधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए 22 अप्रैल से स्कूलों के समय-सारणी में बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश जारी किया गया है।
सभी जिलों में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग KG से कक्षा आठ की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक एवं वर्ग 9 से उपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे दोपहर तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जायेंगी, जबकि मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश आदेश दिनांक 22 अप्रैल 2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
इसे भी पढ़ें
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, बहरागोड़ा का पारा पहुंचा 46.4 डिग्री








