Tilakdhari Singh Death: कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक [Former Koderma MP Tilakdhari Singh passed away, CM Hemant expressed grief]

1 Min Read

Tilakdhari Singh Death:

कोडरमा। कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पेन से शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तिलकधारी सिंह जन जन के नेता थे। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। तिलकधारी सिंह धनवार से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। इसके अलावा कांग्रेस के टिकट पर जीत कर 1984 से 1989 और 1999-2004 तक कोडरमा लोकसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व भी किया।

Tilakdhari Singh Death: अस्वस्थ चल रहे थे पूर्व सांसदः

तिलकधारी सिंह पिछले कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें गिरिडीह स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व अन्य उन्हें देखने भी गए थे। 87 वर्षीय तिलकधारी सिंह के निधन पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।’

इसे भी पढ़ें

Telangana: तेलंगाना के वृक्ष पुरुष पद्मश्री रामैया का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं