विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा, ओडिशा बॉर्डर पर बने 29 चेक पोस्ट [Tight security regarding assembly elections, 29 check posts made on Odisha border]

2 Min Read

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर यानी बुधवार को होने वाला है। इसे लेकर प्रशासन और चुनाव आयोग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वोटिंग के दौरान बूथों पर सैन्यकर्मी से लेकर स्वास्थ्यकर्मी तक की तैनाती होगी।

ताकि मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। इसे लेकर ओडिशा के ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने भी जानकारी साझा की है। संजय कुमार ने बताया है कि हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य के 4 जिलों की सीमा झारखंड से लगती है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से चेक पोस्ट बनाये गये हैं। इस दौरान ओडिशा बॉर्डर पर करीब 29 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने सभी संवेदनशील इलाकों में अपनी गश्त बढ़ा दी है।

पहले चरण में करीब 1,36,85,509 वोटर वोट डालेंगेः

झारखंड में बुधवार को 43 विधानसभा सीटों के लिए कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए लगभग 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2628 शहरी और 12,716 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। पहले चरण में करीब 1,36,85,509 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान तैनात किए जाएंगे 14,705 होमगार्ड जवान 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं