रांची। झारखंड में लोकसभा के चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड के पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होने वाले मतदान के लिए 519 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी महिला निर्वाचनकर्मियों पर होगी।
महिलाओं के अलावा इस बार के चुनाव में शारीरिक- मानसिक रुप से निशक्त निर्वाचनकर्मी भी बूथों पर मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
चुनाव आयोग ने पहले चरण में 14 ऐसे मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां सभी निर्वाचनकर्मी निशक्त होंगे।
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में सभी 7595 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र होंगे, जहां से वेब कास्टिंग की व्यवस्था होगी।
आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा खूंटी में महिला निर्वाचनकर्मी मतदान की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगी।
चुनाव आयोग के द्वारा महिलाओं के द्वारा संचालित बूथ पर नजर दौड़ाएं तो सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी महिला होगी।
बता दें कि चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की 96 सीटों पर मतदान होना है।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों और 48 में से 11 सीटों पर मतदान होगा।
इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 में से 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों और जम्मू और कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें
हिमंत बिस्वा बोले-नरेंद्र मोदी को 400 सीटें मिली, तो खत्म होगा लव जिहाद








