Tiger entire Silli:घर में घुसकर लॉक हो गया बाघ, पूरे सिल्ली में निषेधाज्ञा लागू [Tiger got locked inside a house, prohibitory orders imposed in entire Silli]

2 Min Read

Tiger entire Silli:

रांची। रांची से सटे सिल्ली प्रखंड के एक घर में बाघ घुस गया है। यह बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) मुरी थाना क्षेत्र के कोचो पंचायत के रहने वाले पूरण चंद महतो के घर में घुसा है। बताया जा रहा है कि बाघ घर के अंदर घुसकर लॉक हो गया है।

Tiger entire Silli: रेस्क्यू की कोशिश जारीः

बाघ का रेस्क्यू करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। घर में बाघ घुसने की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। घर के आसपास लोग जुटना शुरू हो गये। इलाके में भीड़ इकट्ठा होने से रेस्क्यू टीम को काम करने में दिक्कत हो रही थी।

Tiger entire Silli: प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञाः

इस चलते ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर निषेधाज्ञा यानी धारा-163 लागू की गयी है। यह निषेधाज्ञा घर से 200 मीटर के रेडियस में लागू की गयी है। संबंधित आदेश रांची के सदर SDM उत्कर्ष कुमार ने दे दिया है। निषेधाज्ञा आज यानी बुधवार रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा।

Tiger entire Silli: निषेधाज्ञा के दौरान इन चीजों पर रोकः

पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।
किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

इसे भी पढ़ें

Tiger entered house: सिल्ली: मारदू गांव के घर में घुसा बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं