Tiger entered house: सिल्ली: मारदू गांव के घर में घुसा बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल [Silli: Tiger enters a house in Mardu village, panic prevails among villagers]

2 Min Read

Tiger entered house:

रांची। झारखंड के रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में बुधवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब एक बाघ जैसे विशाल जानवर को गांव की गलियों में घूमते देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ गांव में भोजन की तलाश में भटक कर आया था। कुछ ही देर में यह जानवर पुरंदर महतो नामक ग्रामीण के घर में घुस गया।

Tiger entered house: घटना की जानकारी मिलते ही

हैरानी की बात यह रही कि बाघ जिस कमरे में दाखिल हुआ, वहां उस समय कोई नहीं था। स्थिति को समझते हुए पुरंदर महतो ने बिना घबराए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और बाघ को उसी में कैद कर दिया। इस साहसिक कदम से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग पुरंदर महतो के घर के बाहर जमा हो गए। पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सिल्ली थाना और वन विभाग को सूचना दी।

Tiger entered house: वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बाघ को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों में रहें और घटनास्थल के पास भीड़ न लगाएं, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न हो। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों में आना अब सामान्य होता जा रहा है, और इससे निपटने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

दलमा जंगल में बाघ ‘सम्राट’ को मिला गया घर, 20 दिनों से भटक रहा था 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं