JMM के 24 विधायकों के टिकट तय, 2 नामों को लेकर असमंजस [Tickets for 24 JMM MLAs decided, confusion over 2 names]

2 Min Read

सविता और स्टीफन की बेटी को मिल सकता है टिकट

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने 24 विधायकों को रिपीट करेगा। बहरागोड़ा और पोटका की सीट पर संशय है। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की जगह उनकी बेटी स्नेहा महतो और स्टीफन मरांडी की बेटी को भी टिकट दिया जा सकता है।

पार्टी ने अपने कई प्रत्याशियों को बिना नाम घोषित किए ही सिंबल दे दिया है और नामांकन की तैयारी कर रहे हैं।

आज झामुमो के ये नेता करेंगे नामांकनः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को गढ़वा से प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर और भवनाथपुर के उम्मीदवार अनंत प्रताप देव के नामांकन में शामिल होंगे।

वे वहां चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, कल्पना सोरेन चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के नामांकन में शामिल होंगी।

2019 में झामुमो के 30 प्रत्याशी जीते थेः

2019 के चुनाव में झामुमो के 30 विधायक जीते थे। नलिन सोरेन सांसद बन गए। चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया। इन सीटों पर नए नाम होंगे। प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी होगी।

झामुमो के 32 संभावित प्रत्याशीः

  • बरहेट- हेमंत सोरेन
  • गांडेय- कल्पना सोरेन
  • लिट्टीपाड़ा- दिनेश मरांडी
  • नाला- रवींद्र नाथ महतो
  • शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
  • दुमका- बसंत सोरेन
  • गिरिडीह- सुदिव्य कु. सोनू
  • टुंडी- मथुरा महतो
  • घाटशिला- रामदास सोरेन
  • जुगसलाई- मंगल कालिंदी
  • राजमहल- एमटी राजा
  • बोरियो- हेमलाल मुर्मू
  • महेशपुर- स्टीफन मरांडी
  • जामा- लुईस मरांडी
  • मधुपुर- हफीजुल हसन
  • सारठ- चुन्ना सिंह
  • डुमरी- बेबी देवी
  • गोमिया- योगेंद्र महतो
  • चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
  • चाईबासा- दीपक बिरुआ
  • मझगांव- निरल पूर्ति
  • चक्रधरपुर- सुखराम उरांव
  • खरसांवा- दशरथ गगराई
  • तमाड़- विकास मुंडा
  • सिसई- जिग्गा सुसारन होरो
  • गुमला- भूषण तिर्की
  • विशुनपुर- चमरा लिंडा
  • लातेहार- बैजनाथ राम
  • गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
  • जमुआ- केदार हाजरा
  • भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
  • सिल्ली- अमित महतो

इसे भी पढ़े

सीट बंटवारे को लेकर RJD अड़ा, दे दिया अल्टीमेटम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं