झारखंड के छह जिलों में अगले तीन घंटों में हो सकता है वज्रपात, अलर्ट जारी

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : झारखंड के छह जिलों में अगले तीन घंटों में वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र की ओर से शनिवार को अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में कहा गया है कि रांची के अलावा गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो और रामगढ़ में सतही हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। गौरतलब है कि रांची समेत पूरे झारखंड में शनिवार दिन के बारह बजे से मौसम में बदलाव आया है और आसमान में बादल के साथ रांची में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम में आये इसी बदलाव को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं