झारखंड में अगले चार से पांच दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम [The weather will remain the same in Jharkhand for the next four to five days]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Thunderbolt:

रांची। झारखंड के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से उधर से झारखंड की ओर नमी वाली ठंडी हवाएं चल रहीं हैं।

इसकी वजह से आने वाले 4-5 दिन तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं का झोंका चलेगा। कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर किसानों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

Thunderbolt: झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 अप्रैल को झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं तेज हवाओं का झोंका (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलेगा। गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

वहीं, झारखंड के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। पूर्वी भागों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और दक्षिण-पश्चिमी, मध्य एवं उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Thunderbolt: 12 अप्रैल को पूर्वी भागों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

12 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 12 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हर साल 4 लाख से अधिक वज्रपात, थंडरिंग-लाइटनिंग के कारण 12 वर्षों में 2300 से ज्यादा की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं