स्कूल में गिरी आकाशीय बिजली कई स्कूली बच्चे-बच्चियां हुई बेहोश [Lightning struck the school and many school children fell unconscious]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

Thunderbolt:

कोडरमा। झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूल में ठनका गिरा है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कई स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं।

सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला कोडरमा जिले का है। प्रारंभिक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मरकच्चो प्रखंड के विधनीया स्थित संत मौर्य स्कूल में ठनका गिरा है।

घटना वक्त स्कूली बच्चे मौजूद थे। इस घटना में 9 बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गाय है। दो बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

10 करोड़ वोल्ट का होता है आकाशीय बिजली का वोल्टेज, पॉजिटिव चार्ज पर गिरती है बिजली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं