बेरमो के गोमिया में वज्रपात से महिला की मौत, पति झुलसा [A woman died due to lightning in Gomia of Bermo, her husband got burnt]

2 Min Read

Thunderbolt:

बेरमो। बेरमो के गोमिया में बुधवार को वज्रपात के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। यह घटना गोमिया प्रखंड के खर्चाबेड़ा गांव की है, जहां सुबह करीब 9 बजे लालजी मांझी अपनी पत्नी अनिता देवी (33) और बच्चों के साथ महुआ चुनने के लिए जंगल गए थे।

इसी दौरान हल्की बारिश के साथ महुआ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। महिला अनीता देवी बिजली की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति लालजी को मामूली झटका लगा।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने महिला को घर पहुंचाया और घरेलू उपचार शुरू किया। करीब एक घंटे तक उपचार किया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद महिला को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Thunderbolt: महिला की मौत से परिवार में शोक

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। घटना से महिला के परिवार में शोक का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रियाज अहमद और पंसस अजय रविदास के साथ ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

मुखिया ने बीडीओ महादेव महतो को सूचित किया और आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की। यह घटना वज्रपात के कारण हुई है, जिसे लेकर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हर साल 4 लाख से अधिक वज्रपात, थंडरिंग-लाइटनिंग के कारण 12 वर्षों में 2300 से ज्यादा की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं