Thriple murder case: 8 घंटे में पकड़ा गया च्रिपल मर्डर का आरोपी [The accused of Chripal murder was caught within 8 hours]

1 Min Read

Thriple murder case:

रांची। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में देर रात हुए ट्रिपल मर्डर का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी पति रवि लोहरा को रांची पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है। पुलिस को 8 घंटे के अंदर यह सफलता मिली है। आरोपी पति रवि लोहरा गढ़वा में काम करता है। पूछताछ में बताया कि शक की बीमारी के चक्कर मे पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल लोढ़ा (मसाला कूटने का पत्थर) को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली है। घटनास्थल पर FSL की टीम जांच कर रही है।

Thriple murder case: क्या है मामलाः

बीती रात रवि लोहारा ने सिलवट लोढा से अपनी पत्नी और दो बच्चों की जघन्य हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। मृतकों की शिनाख्त रेणु देवी (बीवी), आरुष कुमार (7) और आरोही कुमारी (4) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें

पकड़ौआ विवाह में ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं