मंत्री पद के लिए कांग्रेस के तीन पुराने चेहरों को आया बुलावा, बाकी भड़के

2 Min Read

नाराज कांग्रेसी विधायकों ने आलमगीर के खिलाफ खोला मोर्चा

रांची। चंपई कैबिनेट के लिए कांग्रेस के कोटे के मंत्रियों के नामों का खुलासा होते ही पार्टी के अंदर खलबली मच गई है।

नाराज विधायकों ने विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे अब आलमगीर को विधायक दल के नेता पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने चंपई कैबिनेट में अपने पुराने चेहरों को ही बरकरार रखा है। पुराने मंत्रियों को ही कैबिनेट में जगह दी जा रही है।

इसमें कोई फेरबदल नहीं है। अब कांग्रेस के नाराज विधायक घेराबंदी में जुट गये हैं। अभी कांग्रेस के 10 विधायक सर्किट हाउस में जमे है।

बाकी विधायक भी फोन पर उनसे जुड़े हुए हैं। ये सारे विधायक आक्रोशित हैं। उन्हें उम्मीद थी कि उनको इस बार मंत्रीपद मिल सकता है।

खास तौर पर जिन नामों की चर्चा था, उनमें दीपिका पांडेय, प्रदीप यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, जयमंगल सिंह और राजेश कच्छप आदि शामिल थे।

सब कयास लगा ही रहे थे कि कौन लकी होगा, इस बीच राजभवन से तीन पुराने मंत्रियों को राजभवन से बुलाया आ गया।

इनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख शामिल हैं। जबकि आलमगीर आलम पहले ही शपथ ले चुके हैं।

इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस नये मंत्रिमंडल में अपनी ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रही है। पुराने मंत्रियों को ही चंपाई कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

कहा जा रहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस किसी तरह की रिस्क लेना नहीं चाहती है।

इसे भी पढ़ें

राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं