झारखंड के तीन दुश्मन: पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात? [Three enemies of Jharkhand: Why did PM Modi say this?]

2 Min Read

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मनों के नाम बताए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ये दुश्मन, जेएमएम, आरजेडी, और कांग्रेस हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन पार्टियों ने झारखंड के विकास में अड़चनें डालकर राज्य को पिछड़ा बनाए रखा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन दलित, पिछड़े, और आदिवासी समाज को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि ये पार्टियां केवल अपने स्वार्थ और सत्ता, सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

उन्होंने जनता को चेताया कि जितनी जल्दी लोग इन दलों की असलियत को पहचानेंगे उतना ही राज्य का भविष्य सुरक्षित होगा।

मोदी ने यह भी कहा कि जेएमएम ने आदिवासियों के नाम पर राजनीति की, लेकिन आज ये बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।

मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को जागरूक होकर इन पार्टियों से छुटकारा पाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि इन दलों को वोट नहीं चाहिए, इन्हें सिर्फ मजहब के नाम पर वोट बैंक चाहिए।

प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर बीजेपी को मजबूत करें, ताकि राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके और झारखंड को इन दुश्मनों से मुक्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो उत्पाद सिपाही दौड़ में हुई मौतों की जांच कराएंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं