जमशेदपुर,एजेंसियां: गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान, एनटीटीएफ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली मेला का आयोजन किया गया हैं । इसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने किया।
इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रंगोली मेकिंग, दीया मेकिंग, स्वयं निर्मित दिवाली घर, तोरण मेकिंग आदि शामिल हैं। तीन दिवसीय यह फेस्ट 26 से 28 अक्टूबर तक चल।
इसमें पहले दिन 26 अक्टूबर को दीया सजावट, तोरण मेकिंग प्रतियोगिता, दूसरे दिन 27 अक्टूबर को दिवाली घर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अंतिम दिन 29 अक्टूबर को पूजा स्थान सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच शिक्षा के साथ संस्कार का भी समावेश करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्मृति, मृणमोय, लक्ष्मण सोरेन, पंकज गुप्ता, नकुल, प्रीति, शिल्पा, ज्योति, विवेक प्रसाद और अन्य शिक्षक शामिल थे।
इसे भी पढ़ें








